हल्द्वानी। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए आज रविवार को जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 दिवसीय अवकाश रहेगा। यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी किए गए हैं। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 8 जुलाई सोमवार को जिले के सभी स्कूलों को बंद कराने के लिए निर्देश दिए हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

