भारी बारिश का अलर्ट, शुक्रवार को स्कूलों में रहेगा अवकाश

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। भारत मौसम विभाग, ९ देहरादून से आज 04 जुलाई, 2024 को अपरान्ह 02:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार 05.07.2024 एवं 06.07.2024 को जनपद ९ नैनीताल में कुछ जगह पर बहुत वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 05.07.2024 (शुक्रवार) को जनपद ९ नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) छुट्टी रहेगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page