गर्मी का यलो अलर्ट जारी, इन जिलों में पड़ेगी गर्मी

ख़बर शेयर करें

आगामी दिनों में बेतहाशा गर्मी पड़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं के चार जिलों में यलो अलर्ट, जबकि अत्याधिक तापमान वृद्धि की संभावना को लेकर दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सामान्य से 6 से 8 डिग्री तक तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

अभी फरवरी का आधा महीना ही बीता है, लेकिन गर्मी का अहसास शुरू हो गया है। अभी से तराई में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पहाड़ों में भी सामान्य से अधिक तापमान जा रहा है। गर्मी को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 17 से 20 फरवरी तक कुमाऊं के अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जाने की संभावना जताई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page