अमीन व उसके अनुसेवक को 10 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

ख़बर शेयर करें

देहरादून। हरिद्वार के लक्सर तहसील में तैनात सग्रह अमीन व उसके अनुसेवक को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजिलेंस टीम उनसे पुछताछ कर रही है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के ट्रोल फ्री नम्बर 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि उसने अपने नाम के टेम्पो ट्रेवलर व अपनी पत्नी नाम से मिनी बस ली थी, जिसको करीब 3-4 साल पहले बेच दिया था। बेचने सम्बन्धी कागजात गलती से आग में जल जाने के कारण नष्ट हो गये थे, जिस कारण इन वाहनों किसको बेचा जिसकी जानकारी उसे नहीं थी। इन दोनों वाहनों की वसूली के सम्बन्ध में जारी आरसी को परिवहन विभाग को वापस करने व जेल भेजने से बचाने के एवज में संग्रह अमीन रवि पाल ने रिश्वत की माँग थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था ।
शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून ने जाँच प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को रवि पाल हाल संग्रह अमीन तहसील लक्सर व पदम प्रकाश अनुसेवक तहसील लक्सर जनपद हरिद्वार को दस हजार की रिश्वत लेते हुए बालावाली तिराहा कस्बा लक्सर जनपद हरिद्वार से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page