आज से 23 नदियों के किनारे से हटेगा अतिक्रमण

ख़बर शेयर करें

धार्मिक अतिक्रमण के बाद गुरुवार से वन विभाग दूसरे चरण का अतिक्रमण हटाओ महा अभियान चलाने जा रहा है। इसके तहत प्रदेश की 23 खनन वाली नदियों में या उसके आसपास वन भूमि हुए अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इसमें बड़ी संख्या में अस्थायी तौर पर रह रहे बाहरी मजदूर भी हटाए जाएंगे।
वन भूमि अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.पराग मधुकर धकाते ने अनुसार प्रदेश में जिन 23 नदियों में खनन होता है, वहां पिछले कुछ सालों से खनन के लिए हर साल करीब चार-पांच लाख मजदूर आते हैं। लेकिन इनमें से 30-40 फीसदी वहीं आसपास वन भूमि या नदी में ही बस जाते हैं। इस कारण नदियों के आसपास वन भूमि पर बड़े अतिक्रमण हो गए हैं। पिछले करीब एक माह से इन नदियों में ड्रोन से सर्वे किया जा रहा था। इसमें काफी अतिक्रमण चिह्नित किया गया। इसको हटाने के लिए सभी डीएफओ और पार्क निदेशकों को निर्देश दे दिए गए हैं। यहां अतिक्रमण वाले लोगों को नोटिस भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ये हैं प्रमुख चिह्नित नदियां और जगहें
गौला, शारदा, नन्धौर, दाबका, कोसी, गंगा, खो, सुखरो, शीतला, रिस्पना, चोरखाला नाला, स्वर्णीना नदी, आसन के बरसाती नाले, जाखन, मालदेवता, आसन, मालन, कालसी, यमुना, टौंस, सहस्रधारा, गंगा की सहायक नदियां।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page