भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं को वितरित किया गया प्रसाद
भवाली। फरसौली स्थित गंगनाथ मंदिर में हनुमान जयंती का पर्व पूरे श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक वातावरण के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हनुमानजी का गुणगान किया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सुंदरकांड पाठ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के जयकारों के साथ भक्ति में लीन होकर आयोजन को सफल बनाया। इसके उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन में शास्त्री महेश पाठक, शास्त्री मुकेश तिवारी, भैरव दत्त लोशाली, हरीश जोशी, लाल सिंह चौहान, संजीव भगत, गौरव पाण्डे, गौरव जोशी, हिमांशु भट्ट सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

