बारिश आधी तूफान ने मचाई तबाही 10 वाहन दबे

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में बुधवार को लंबे समय बाद मौसम ने करवट ली। पहाड़ी इलाकों में तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। खासकर चमोली जिले के थराली क्षेत्र में मौसम का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिला।हल्द्वानी समेत कुमांऊ के जिलों में तेज आंधी तूफान में कई घरों की छतें उड़ा दी। वहीं कई जगह भारी बारिश से वाहन मलबे में दब गये।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

थराली में तबाही, 10 से अधिक वाहन मलबे में दबेथराली तहसील के ग्वालदम, डुंग्री, कुलसारी, तलवाड़ी और अन्य गांवों में तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए। थराली बाजार में बरसाती गदेरे के उफान पर आने से 10 से अधिक वाहन मलबे की चपेट में आ गए, जबकि छह से अधिक दुकानों में मलबा और पानी घुस गया

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज आंधी और भारी बारिश के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। करीब तीन घंटे तक लगातार हुई बारिश से नाले और गदेरे उफान पर आ गए। देवाल मोटर मार्ग कोठी और ऊणी के बीच मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

मुख्य बाजार थराली में दुकानों में पानी और मलबा घुसने से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। तहसील मुख्यालय के पास एक नाले में भारी मलबा आने से कई वाहन फंस गए। तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि वाहनों को निकाला जा रहा है और फसलों को हुए नुकसान का सर्वे जल्द किया जाएगा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page