हल्द्वानी से अयोध्या के लिए सीधे मिलेगी बस, इतना हैं किराया

ख़बर शेयर करें

परिवहन निगम की ओर से अयोध्या के लिये नई बस सेवा शुरू की गई है। काठगोदाम डिपो की ओर से बस का संचालन किया जा रहा है। बस हल्द्वानी स्टेशन से बीते गुरुवार रात 8:30 बजे अयोध्या के लिये रवाना हुई। यही बस  शुक्रवार को अपराह्न 3:30 बजे अयोध्या से हल्द्वानी के लिये वापस लौटेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

अभी तक अयोध्या के लिये कोई भी सीधी बस सेवा यहां से संचालित नहीं थी जिस कारण अयोध्या जाने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। अयोध्या के लिये बस का संचालन शुरू किये जाने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। बस 532 किमी. की दूरी तय करेगी जिसका किराया 745 रुपये रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी

बस बरेली-लखनऊ-फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के शाखा अध्यक्ष मनोज भट्ट ने बताया कि यूनियन की ओर से समय-समय पर अयोध्या के लिये बस चलाने की मांग की जा रही थी। उन्होंने इस फैसले का स्वागत किया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page