हल्द्वानी रामनगर दिग्गजों की रैली के लिए तैयार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी रामनगर में दिग्गजो की रैली ग्राउंड के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हल्द्वानी मेंसीएम योगी आदित्यनाथ तो दूसरी ओर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक ही दिन नैनीताल जिले के दो अलग-अलग इलाकों में जनसभा करेंगे। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों संग गुरुवार को बैठक कर निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा!

दोनों की जनसभा के लिए चार कंपनी पीएसी और 700 पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। यूपी सीएम योगी रैली के माध्यम से भाजपा कुमाऊं की दोनों सीटों के साथ ही गढ़वाल के वोटरों को साधने का प्रयास करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर भवाली भीमताल के पत्रकारों ने जताया शोक

भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट हल्द्वानी पहुंचकर रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दे चुके हैं। दोनों नेताओं ने रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पहुंचाने के लिए पार्टी के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page