हल्द्वानी आम्रपाली कॉलेज के छात्र की सड़क हादसे में मौत, दूसरा भर्ती

ख़बर शेयर करें

आम्रपाली कॉलेज के होटल मैनेजमेंट के थर्ड ईयर स्टूडेंट की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई है। लोगों द्वारा सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें से एक छात्र मानस को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे छात्र जो गंभीर रूप से घायल है उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक तल्लीताल भीमताल निवासी मानस शाह (22) पुत्र हरीश चंद्र शाह हल्द्वानी में कमरा किराए पर लेकर रहता था। वह आम्रपाली कालेज में होटल मैनेजमेंट के थर्ड ईयर का छात्र था। बताया जा रहा है की बुधवार शाम मानस अपने दोस्त पंकज निवासी बेरीनाग के साथ बाइक से हल्दूचौड़ गया था। देर रात लोगों ने दोनों को सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा। दोनों गंभीर रूप से घायल थे। आनन फानन में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मानस को मृत घोषित कर दिया, जबकि पंकज का उपचार शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मोर्चरी पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है मानस घर का इकलौता बेटा था। वही पुलिस घटना की जानकारी लेकर छानबीन में जुटी है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page