भवाली के सेनिटोरियम में जल्द बनेगा हैलीपेड

ख़बर शेयर करें

.-कैंचीधाम, नैनीताल, भवाली को मिलेगा लाभ,जाम से मिलेगी मुक्ति

भवाली। आधुनिक विकास की दिशा में भवाली नगर में हेलीपैड बनने जा रहा है। हैलीपेड सुविधा को लेकर
शासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। हैलीपेड बन जाने से कैंची धाम, नैनीताल व समीपवर्ती अन्य क्षेत्रों को भी कनेंक्टिविटी की सुविधा मिल जाएगी। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि आधुनिकरण के दौर में यातायात फासले को कम करने के लिए हवाई सेवा सुविधा नितांत जरूरी है। इस कमी की पूर्ति के लिए पालिका प्रशासन विगत दो वर्षों से मुख्यमंत्री समेत जिला प्रशासन से इस संदर्भ में कई मर्तबा वार्ता के साथ पत्राचार करते आ रहा था। जिसके चलते सैनिटेरियम में भूमि का चयन करने के उपरांत हेलीपैड निर्माण को लेकर शासन द्वारा भेजे पत्र में हेलीपैड निर्माण प्रक्रिया पर तेजी लाने का आश्वासन दिया गया है। यह निजी हैलीपेड होगा। जिसमें चार्टेड प्लेन उतरने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। हेलीपैड निर्माण का व्यय शासन द्वारा व्यय किया जाएगा। इस हेलीपैड तक पहुंचने के लिए मोटरमार्ग की सुविधा पूर्व से ही उपलब्ध है। जिसके चलते उम्मीद है कि हेलीपैड निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इधर बाईपास मोटर मार्ग को जल्द पूरा किए जाने की तैयारी चल रही है। बाईपास बन जाने से नगर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page