भवाली निकट रेस्टोरेंट क्षेत्र में गुलदार का आतंक, दिनदहाड़े उठा ले गया बछड़ा

ख़बर शेयर करें

भवाली। क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बीते दो दिनों से भवाली सैनिटोरियम के निकट एवं हाईवे रेस्टोरेंट के आसपास गुलदार की लगातार आवाजाही से स्थानीय लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों के अनुसार शाम 7 बजे के बाद खेतों व आंगनों में गुलदार की गर्जना सुनाई देती है, जिससे लोग घरों से बाहर निकलने में घबराने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत पर तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

स्थानीय निवासी परवेज के घर पर गुलदार ने दिनदहाड़े हमला कर दो साल के बछड़े को उठा ले जाने की कोशिश की। अचानक हल्ला मचने पर गुलदार गुर्राने लगा, लेकिन तब तक वह बछड़े को मार चुका था। घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को बांटी पहली किश्त

सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान भी कई लोगों ने गुलदार को देखा है। घरों में छोटे-छोटे बच्चे खेलने के लिए आंगन में उतरते हैं, जिससे किसी बड़ी घटना की आशंका बनी रहती है। बच्चों से लेकर बड़े-बुज़ुर्ग तक सभी जंगल से सटे मार्गों पर जाने में भय महसूस कर रहे हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता खष्टी बिष्ट ने वन विभाग से बातचीत की। विभाग ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जल्द ही मौके पर टीम भेजकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा भीमताल के एनएसएस स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बांटी खुशियां, वॉशिंग मशीन भी भेंट की

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने, रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा इंतज़ाम मजबूत करने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page