महिला को घर के अंदर से खींच ले गया गुलदार

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। बल्यूटी ग्राम सभा के मोरा तोक निवासी एक वृद्ध महिला को शनिवार रात सोते समय गुलदार उनके घर से खींच ले गया। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार वृद्धा को खेत में छोड़ कर भाग गया। ग्रामीण गंभीर हालत में वृद्धा को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

नैनीताल वन प्रभाग की मनोरा रेंज के अंतर्गत मोरा तोक की निवासी 71 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी स्व. नर सिंह शनिवार रात अपने कमरे में सोई थीं। गर्मी के चलते उन्होंने दरवाजा खोला हुआ था। रात करीब गुलदार कमरे में दाखिल हुआ और पुष्पा देवी को खींचकर ले गया। पुष्पा के चिल्लाने पर परिजनों ने भी शोर मचाया। इस पर गुलदार पुष्पा देवी को घर से तीन-चार खेत दूर छोड़कर भाग गया। सूचना पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने पुष्पा देवी की तलाश की। करीब एक घंटे बाद वह खेत में लहूलुहान हालत में मिली। वृद्धा के गर्दन, पेट और पैर में गंभीर घाव थे

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page