भीमताल में घर के बाहर खड़ी महिला पर गुलदार ने किया हमला

ख़बर शेयर करें

निशौला क्षेत्र में शनिवार को घर के बाहर खड़ी महिला पर एक गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया और घर के अंदर भागकर जान बचाई। गुलदार के हमले से महिला के हाथ जख्मी हुए हैं। महिला पर गुलदार का हमला करने के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

रविवार को वन दरोगा किशन भगत ने गुलदार के हमले में जख्मी हुई गीता पढालनी पत्नी कमलेश पढालनी से घटना की जानकारी ली। महिला ने बताया कि वह घर के पीछे खेत में खड़ी थी तभी गुलदार ने हमला कर दिया। वन दरोगा किशन भगत ने कहा कि क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही गश्त की जा रही है। दरोगा ने लोगों से घर से अकेले बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है। भीमताल नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने वन क्षेत्राधिकारी से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। इस दौरान हेमा पढालनी, कमलेश रावत, आशा उप्रेती, विरेंद्र, जीवन आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page