मनमर्जी से अवकाश नहीं ले पाएंगे अतिथि शिक्षक

ख़बर शेयर करें

सरकारी स्कूलों में तैनात अतिथि शिक्षक मनमर्जी से अवकाश नहीं ले पाएंगे। अतिथि शिक्षकों को महीने में सिर्फ एक दिन का ही अवकाश अलग से मिलता है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को पत्र जारी कर अतिथि शिक्षकों के लगातार अवकाश पर रहने की स्थिति में प्रभावित अतिथि शिक्षक को तैनाती देने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आरोही में श्री हरिकृष्ण त्रिवेदी मेमोरियल परियोजना का पांचवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में 4500 से अधिक अतिथि शिक्षक तैनात हैं। शिक्षा विभाग की ओर से इन्हें महीने में सिर्फ एक दिन अवकाश की अनुमति दी गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षक समय-समय पर विद्यालय से अवकाश अथवा अनुपस्थित रहते हैं। यह भी देखने में आया है कि अतिथि शिक्षक अवैतनिक अवकाश के लिए स्कूल में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर अनुपस्थित रह जाते हैं। इस तरह के अनाधिकृत अवकाश से स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में शिक्षण व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नियमानुसार प्रभावित शिक्षक की तैनाती सुनिश्चित की जाए। जिससे पठन-पाठन प्रभावित न हो।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका
Ad Ad

You cannot copy content of this page