सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में बदली कमान, ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर ने पदभार ग्रहण किया

ख़बर शेयर करें

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में बदली कमान।
22 दिसम्बर को ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व इस पद पर ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल कार्यरत थे। उनके स्थानांतरण के उपरांत वे 21 दिसंबर को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से अपनी अगली पोस्टिंग के लिए प्रस्थान कर गए।
पदभार ग्रहण करने के बाद ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर ने कहा कि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर इससे पूर्व सैनिक स्कूल कपूरथला में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थीं। उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि भी प्रेरणादायक रही है—वे जवाहर नवोदय विद्यालय, आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) की छात्रा रही हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को नई दिशा एवं ऊँचाइयाँ मिलने की अपेक्षा की जा रही है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page