दर्दनाक::युवक ने परिवार के तीन लोगो को उतारा मौत के घाट

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र ए सनसनीखेज मामले में एक युवक ने परिवार के ही तीन लोगों की हत्या कर दी है। हत्या के बाद वह फरार हो गया। घटना आज सुबह पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है। तीसरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व पुलिस

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

की टीम मौके पर पहुंच गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के पिथौरागढ़

जिले के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी और बहू की हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला बुरसम गांव का बताया जा रहा है। आरोपी संतोष राम हत्या करने के बाद फरार है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page