भवाली। मल्ला रामगढ़ स्थित जूनियर हाईस्कूल के ऊपर निर्माण सामग्री लेकर जा रही पिकअप गिर गईं। प्रधानाचार्य के शोर करने पर बच्चे वहाँ से भागे। और वाहन चालक भी सुरक्षित बच गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सोमवार को मल्ला रामगढ स्थित जूनियर स्कूल में इंटरवल के समय बच्चे विद्यालय परिसर में खेल रहे थे। इसी बीच निर्माण कार्य की सामग्री ले जा रही पिकअप अचानक विद्यालय की ओर पलट कर गिर गई। पिकअप को गिरता देख प्रधानाचार्य मनोज पांडे ने ततपरता दिखाते हुए बच्चों को वहां से हटाया। प्रधानाचार्य मनोज पांडे ने बताया कि पिकअप के गिरने से बच्चे काफी डर गए। जिसपर उन्हें रामगढ चिकित्सालय में दिखाया गया। वही पिककप गिरने से विद्यालय के नल, भोजन कक्ष को नुकसान पहुँचा है। हादसे के बाद उन्होंने बच्चो की सुरक्षा की दृष्टि से अभिभावक संग की बैठक बुलाई है। वही खण्ड शिक्षा अधिकारी को भी सूचित कर दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता नवाब हुसैन ने बताया कि यूपी के बाहुबली नेता विद्यालय से आगे रिजॉर्ट बना रहे है। जिसके लिए उन्होंने पैदल मार्ग को चौड़ा कर पिकअप से निर्माण सामग्री ले जाई जा रही है। कई बार ग्रामीणों ने मना किया। तब भी मार्ग पर वाहन आवाजाही कर रहे है। जिस कारण आज यह हादसा हुआ है। उन्होंने बच्चो की सुरक्षा की दृष्टि से वाहनो की आवाजाही बंद कराने या सुरक्षा के उचित इंतजार करने की मांग की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

