सीएचसी परिसर में रातोंरात काट डाले हरे पेड़

ख़बर शेयर करें

अस्पताल प्रशासन ने वन विभाग से की शिकायत

भवाली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी परिसर में बीती रात अराजकतत्वों ने दो हरे चीड़ के पेड़ काटकर गिरा दिए। अस्पताल परिसर में पेड़ काटे जाने की घटना से कर्मचारियों में भी नाराजगी है। सुबह अस्पताल पहुंचे कर्मचारियों ने जब पेड़ों को कटा हुआ देखा तो इसकी सूचना सीएचसी प्रशासन को दी। सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि दोनों चीड़ के पेड़ काफी समय से अस्पताल परिसर में थे और परिसर की हरियाली व शोभा बढ़ाते थे। अज्ञात लोगों ने रात के समय पेड़ों को काटकर गिरा दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में इस तरह हरे पेड़ों को काटना गंभीर मामला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से वन विभाग को सूचना दी गई। डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि मामले में वन विभाग को लिखित शिकायत देकर पेड़ काटने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वन विभाग से मामले की जांच कर दोषियों का पता लगाने और नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page