हरेला पर नैनीताल में चला हरित अभियान, बेतालघाट के मल्ला बरधौ में भी हुआ वृहद पौधारोपण

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर खनन निदेशक राजपाल लेघा के निर्देशन में पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जिला खान अधिकारी नवीन सिंह के नेतृत्व में नैनीताल जनपद में वन विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तराखंड और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की पेयजल समस्या के समाधान को पालिकाध्यक्ष ने की बैठक

जिला खान अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि निदेशक के निर्देशानुसार जनपद में वृक्षारोपण अभियान पूरे माह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि यह अभियान जनभागीदारी का एक सफल उदाहरण बन सके।

इसी अभियान के तहत बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत मल्ला बरधौ में भी व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। यहां पूर्व प्रधान त्रिभुवन सिंह, रविंद्र मेहरा, गोविंद सिंह, पुष्कर बोहरा, दीपक, भरत, गोधन, राजेंद्र, भुवन सहित क्षेत्र के युवाओं, ग्रामीणों एवं स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  49 व 43 पाउच कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लालकुआँ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

ग्रामीणों ने कोशी नदी के कटाव प्रभावित क्षेत्रों में बांस के पौधे लगाए, जबकि सड़क किनारे एवं ग्राम सभा क्षेत्र में आंवला, जामुन, नींबू, संतरा और कटहल के पौधों का रोपण किया गया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए इन पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमद्भागवत कथा समापन के बाद पंडाल में लगी भीषण आग, टेंट जलकर राख

हरेला पर्व पर आयोजित यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page