आईआईटी रुड़की की संग्राम-2026 प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा का शानदार प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

आईआईटी रुड़की की संग्राम-2026 प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा का शानदार प्रदर्शन
वॉलीबॉल में बालक-बालिका टीमों ने जीते स्वर्ण, फुटबॉल में रजत पदक
नैनीताल। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की की ओर से 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित अंतर संस्थान खेल प्रतियोगिता संग्राम-2026 में ग्राफिक एरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।
प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा की बालक और बालिका वॉलीबॉल टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। 19 टीमों के बीच हुए मुकाबलों में दोनों टीमों ने बेहतर तालमेल, अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की।
वहीं, फुटबॉल प्रतियोगिता में भी ग्राफिक एरा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 12 टीमों के बीच हुए मुकाबलों में टीम उपविजेता रही और रजत पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा के विभिन्न परिसरों के विद्यार्थियों ने अलग-अलग खेल विधाओं में संस्थान का प्रतिनिधित्व किया। भीमताल परिसर के लाल सिंह, दिया बिष्ट और विद्या दानू भी ग्राफिक एरा की टीमों का हिस्सा रहे और उन्होंने प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
संस्थान की ओर से पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संस्थान ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। साथ ही यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page