ग्राफिक एरा के छात्रों ने भवाली पुलिस से की कार्रवाई की मांग

ख़बर शेयर करें

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल के 38 छात्रों ने शनिवार को कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए पीजी संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि उनसे एक वर्ष का अग्रिम शुल्क लेने के बाद अचानक पीजी खाली करा दिया , जिससे वे असुरक्षा और आर्थिक संकट में आ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

छात्रों ने बताया कि एक होटल एंड रिजॉर्ट में उन्हें बतौर पीजी जुलाई 2025 से जून 2026 तक रहने व भोजन की सुविधा देने का अनुबंध किया था। इसके तहत प्रत्येक छात्र से वार्षिक शुल्क अग्रिम रूप से लिया था। आरोप है कि 30 जनवरी 2026 को अचानक सभी छात्रों को अपना सामान लेकर पीजी खाली करने को कहा गया। छात्रों ने 31 जनवरी को थाना भवाली में घटना की सूचना दी, जिस पर 1 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे तक शेष धनराशि चेक से लौटाने की बात कही गई। आरोप है कि पीजी संचालक न तो धनराशि लौटाई और थाना आने से भी इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

छात्रों ने बताया कि जमा धनराशि वापस न मिलने से वे नया पीजी नहीं ले पा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने अपने-अपने भुगतान और शेष धनराशि का विवरण भी प्रार्थना पत्र में दिया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page