ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल की छात्रा ने बनाया इतिहास, गूगल से प्राप्त किया ₹54.84 लाख का ऑफर

ख़बर शेयर करें

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्लेसमेंट परंपरा को कायम रखते हुए नया इतिहास रच दिया है। 2025 बैच के छात्रों को अमेज़ॅन, वीज़ा, डेलॉइट, इन्फोसिस जैसे प्रतिष्ठित मल्टी नेशनल कंपनियों में शानदार प्लेसमेंट मिलने के बाद अब 2026 बैच के छात्रों ने अपने सीनियर्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इससे भी बेहतर प्रदर्शन किया है। विशेष बात यह है कि यह अभूतपूर्व उपलब्धियां छात्रों के अंतिम वर्ष के आधे से भी कम समय में हासिल हुई हैं।

बी.टेक सीएसई (2022–26) बैच की छात्रा विभा चंदोला ने गूगल से ₹54.84 लाख का प्रतिष्ठित प्री-प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त कर यूनिवर्सिटी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अनुशासन, निरंतर प्रगति और आत्मविश्वास की मिसाल विभा की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और तकनीकी कौशल की प्रमाणिकता है। विभा, हिम्मतपुर (हल्द्वानी) की निवासी हैं और भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिक श्री गणेश दत्त चंदोला की पुत्री हैं। उनका यह चयन ग्राफिक एरा के उच्च शैक्षणिक मानकों, अनुशासन और उत्कृष्टता का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

इसी बैच की छात्रा गुंजन भनवाल को वैश्विक कंपनी एटलैसियन से ₹66.01 लाख का प्रस्ताव मिला, जो 2026 बैच की प्लेसमेंट की शुरुआत में ही एक रिकॉर्ड साबित हुआ। वहीं अल्मोड़ा की वैष्णवी करायत को BNY (बैंक ऑफ न्यूयॉर्क) से ₹22 लाख तथा रानीखेत की दिव्या शाह को जेपी मॉर्गन चेस से ₹19.75 लाख का ऑफर प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

भीमताल कैंपस के 2026 बैच के अब तक 125 से अधिक छात्र प्लेस्ड हो चुके हैं, जिनमें से 60 छात्रों ने आईटी की विशाल कंपनी इन्फोसिस में स्थान प्राप्त किया है। प्लेसमेंट इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और कंप्यूटर एप्लीकेशन के सभी कोर्सों में हुए, जो ग्राफिक एरा भीमताल कैंपस की समग्र शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।

इससे पहले 2025 बैच के छात्रों ने भी शानदार प्लेसमेंट प्राप्त किए थे, जिनमें बी.टेक सीएसई (2021–25) बैच के मनीष नेगी (पिथौरागढ़), शैलेश रौतेला (हल्द्वानी) और सान्या पांडे (अल्मोडा) को अमेज़ॅन से ₹47.88 लाख के पैकेज मिले थे। मायंक जोशी और करण मत्याली (भीमताल) को वीज़ा से ₹32.88 लाख के प्रस्ताव प्राप्त हुए थे।
छात्रों ने केवल अकादमिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि कोडिंग प्रतियोगिताओं, शोध कार्य एवं तकनीकी पहल में सक्रिय भागीदारी दिखाकर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की। यह उपलब्धियां वर्षों की अनुशासन, निरंतर प्रयास और उत्कृष्टता की जिज्ञासा का परिणाम हैं। इन सफलताओं के पीछे अभिभावकों का मौन सहयोग तथा विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों एवं स्टाफ की समर्पित मार्गदर्शक भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

यह ऐतिहासिक सफलता आगामी बैचों के लिए प्रेरणा का स्तंभ बनेगी और उन्हें और भी ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page