ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल : स्टूडेंट ग्राफेस्ट 2025 का हुआ भव्य समापन, प्रतिभा और उपलब्धियों का हुआ सम्मान!

ख़बर शेयर करें

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस में स्टूडेंट ग्राफेस्ट 2025 का समापन समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में सांस्कृतिक, शैक्षणिक और नेतृत्व उत्कृष्टता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिए। सोलो इंडी डांस श्रेणी में अक्षिता बिष्ट (बीबीए तृतीय सेमेस्टर) और राशि ढाइला (नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तनिषा आर्या (बीसीए) द्वितीय रहीं। वेस्टर्न डांस में सुहानी बिष्ट (बीसीए) ने पहला स्थान हासिल किया और जय राय दूसरे स्थान पर रहे। फोक डांस में श्रेया और समूह (गुजराती फोक डांस) प्रथम, वेदाक्ष और समूह (साउथ इंडियन) द्वितीय तथा प्रियंका और समूह (हरियाणवी डांस) तृतीय स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

संगीत प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वाद्य संगीत श्रेणी में पीयूष कुमार आर्या (बीबीए प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रैप श्रेणी में विनय राज (बीसीए तृतीय सेमेस्टर) विजेता रहे। सोलो इंडी म्यूजिक में मोहित खंडका (बी.एससी. नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर) प्रथम स्थान पर रहे, जबकि अभिषेक आर्या (बी.टेक प्रथम सेमेस्टर) और माहि धनपाली (बी.एससी. नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर) संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। वेस्टर्न म्यूजिक श्रेणी में ललित जोशी (बी.टेक पंचम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली रामलीला कमेटी ने जताया जनता का आभार, देवी मंदिर में होगा तिलपात्र और भंडारा

समारोह में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप सुनोड़ी के मार्गदर्शन में स्कोपस-इंडेक्स्ड शोध पत्र प्रकाशित करने वाले पंद्रह विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण बनी।

एनसीसी यूनिट, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के कैडेट्स को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व गणतंत्र दिवस शिविर (RDC), ऑल इंडिया टीएससी नेशनल कैंप और एडवांस्ड लीडरशिप कैंप 2025 में करने वाले कैडेट्स को अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में दुकानें और शौचालय बनाएगी पालिका

इसके अतिरिक्त, ‘द एक्सप्रेशन्स क्लब’ ने भी ग्राफिक एरा (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), देहरादून में आयोजित नेशनल यूथ कॉन्क्लेव 2025 में विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। क्लब को Honourable Mention तथा Collaborating Recognition Award से सम्मानित किया गया।

स्टूडेंट ग्राफेस्ट 2025 का समापन उत्साह, खुशी और सृजनात्मकता के उल्लास के साथ हुआ — जहां विद्यार्थियों ने न केवल अपनी प्रतिभा दिखाई, बल्कि जिम्मेदारी और टीम भावना का भी अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page