ग्राफिक एरा ने गांवों में बांटे खाद्यान्न

ख़बर शेयर करें

भीमताल। समाज सेवा एवं मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर द्वारा चांफी एवं अल्चौना गांवों में जरूरतमंद परिवारों के लिए खाद्य सामग्री वितरण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए, जिससे उनकी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल सके।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला के मार्गदर्शन में यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। कोविड-19 महामारी के दौरान प्रारंभ की गई इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों तक सहायता पहुंचाना था, जिसे ग्राफिक एरा ग्रुप आज भी निरंतर आगे बढ़ा रहा है। इसी क्रम में चांफी एवं अल्चौना क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को राशन एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम स्थापना दिवस को लेकर सभी करे सहयोग, अध्यक्ष धीरज तिवारी

डॉ. घनशाला का मानना है कि समाज के सक्षम वर्ग को आगे आकर जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए, ताकि समाज का कोई भी व्यक्ति अभाव और भूख का सामना न करे। उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और इसी सोच के साथ ग्राफिक एरा ग्रुप समय-समय पर विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन करता है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में तेल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में सरकार का पुतला दहन

अभियान के दौरान वितरित किए गए खाद्य सामग्री पैकेटों में आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत चांफी के ग्राम प्रधान श्री कमल सिंह देवका एवं ग्राम पंचायत अल्चौना की ग्राम प्रधान श्रीमती लता आर्या भी उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्राफिक एरा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे अभियान ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एरीज ने खगोल प्रेमियों को दिखाई बृहस्पति-शुक्र की युति

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर का उद्देश्य भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखना है, ताकि समाज के कमजोर वर्गों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा सके और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिले।

इस अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर के निदेशक, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी ने इस सामाजिक पहल में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page