ग्राफिक एरा भीमताल के छात्रों ने इंटर-यूनिवर्सिटी डिबेट प्रतियोगिता में मारी बाजी

ख़बर शेयर करें

पंतनगर, 15 जनवरी (यूएनआई)। ग्राफिक एरा भीमताल के छात्रों ने जी.बी. पंत यूनिवर्सिटी, पंतनगर में 13 से 15 जनवरी तक आयोजित इंटर-यूनिवर्सिटी डिबेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में संस्थान की ओर से राहुल आर्य और निहारिका नेगी ने अंग्रेजी वाद-विवाद श्रेणी में हिस्सा लिया, जबकि हिंदी वाद-विवाद श्रेणी में ललित कैरा और लक्षिता जोशी ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

टीम के साथ प्रबंधन स्कूल की सहायक प्रोफेसर संगीता बफिला भी मौजूद रहीं।

प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने अपने वाद-विवाद कौशल का प्रदर्शन किया, लेकिन ग्राफिक एरा भीमताल की टीम ने अंग्रेजी और हिंदी दोनों वाद-विवाद श्रेणियों में अपनी काबिलियत साबित की।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल एचजीएस में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, विद्यार्थियों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि ललित कैरा को उनके प्रभावशाली शारीरिक भाषा और आत्मविश्वास भरे मंच प्रदर्शन के लिए “सर्वश्रेष्ठ गैर-मौखिक संवादक” (बेस्ट नॉन-वर्बल कम्युनिकेटर) का पुरस्कार दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल एचजीएस में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, विद्यार्थियों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

यह प्रतियोगिता छात्रों को बौद्धिक चर्चा, विचारों का आदान-प्रदान और वाद-विवाद कौशल निखारने के लिए एक शानदार मंच प्रदान करती है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page