ग्राफिक एरा भीमताल के छात्रों का वैश्विक कम्पनियों में लगातार बढ़ते हुये पैकेज में चयन

ख़बर शेयर करें

भीमतालः उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में नई-नई ऊँचाई को छूते हुए अपने छात्रों को वैश्विक कंपनियों में आकर्षक वेतन दिलाने में सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष बीटेक-2025 पासआउट बैच के छात्रों को अमेजन और वीज़ा जैसे शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उच्च पैकेज प्राप्त हुए हैं, एवं एम०बी०ए०, बी०बी०ए. एम०सीए० व बी०सी०ए के छात्रों का इन्फोसिस, बैंक ऑफ न्यूयार्क, सीमेन्स इनर्जी, डेलोइड, कोडिंग, यामाहा, कोडिंग निन्जास, जारो एजुकेशन इत्यादि में आकर्षक पैकेज में चयन हुआ है। जो संस्थान की गुणवत्ता और उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

भीमताल कैंपस के मेधावी छात्र सान्या पांडे सुपुत्री श्री राजेन्द्र कुमार पांडे (निवासी ग्राम-जमनिया, चौखुटिया, अल्मोडा) और मुकेश नेगी सुपुत्र श्री लक्ष्मण सिंह नेगी (निवासी ग्राम मरोथ, कनालीछीना, पिथौरागढ़) को अमेजन में रू0 47.88 लाख का वार्षिक पैकेज मिला है। इसी क्रम में पारूल सिंह सुपुत्री श्री उमेश चन्द्र (निवासी श्रीपुर कॉलोनी, तल्ली हल्द्वानी) को अमेजन में रू० 46.38 लाख का पैकेज प्राप्त हुआ है। वहीं वैश्विक भुगतान सेवा कंपनी वीजा ने भी भीमताल कैंपस के छात्रों की प्रतिभा को पहचाना और मयंक जोशी सुपुत्र श्री राजेन्द्र जोशी (निवासीः ग्राम-अलचौना, भीमताल) तथा करन मटयाली सुपुत्र श्री दलीप सिंह मटयाली (निवासी चकडोवा, ओखलकांडा, नैनीताल) को रू0 32.88 लाख के आकर्षक पैकेज की पेशकश की है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल एचजीएस में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, विद्यार्थियों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

संस्थान की उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली और उद्योग केंद्रित पाठ्यक्रम के चलते, 4 प्री फाइनल ईयर की छात्राओं ने गूगल में इंटर्नशिप हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इसके अतिरिक्त कई अन्य छात्र भी प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप कर रहे हैं, जिससे उनके करियर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। प्लेसमेंट में इस शानदार सफलता ने ग्राफिक एर। भीमताल कैंपस को उत्तराखंड में उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों का प्रमुख केन्द्र बना दिया है।

ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ० कमल घनशाला ने इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह ग्राफिक एरा की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण और छात्रों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। भीमताल कैंपस अब उत्तराखंड में उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों का प्रमुख केन्द्र बनता जा रहा है।” संस्थान का उद्योग केंद्रित पाठ्यक्रम, अत्याधुनिक प्रशिक्षण और छात्रों की मेहनत इसे लगातार नई ऊँचाइयों तक पहुंचा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि से कुमाऊँ के विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं, जिससे यह संस्थान उच्च शिक्षा में नए मानदंड स्थापित कर रहा है। प्लेसमेंट का अभियान अभी जारी रहेगा कई और कम्पनियां जल्द आएगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page