ग्राफिक एरा भीमताल के छात्रों का टेक कंपनियों में बड़े पैमाने में प्लेसमेंट

ख़बर शेयर करें

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर के छात्रों ने इन्फोसिस-43, कैपजेमिनी-38, एलटीईमिंडट्री-22, एक्सेंचर-19, कोडिंग निन्जास-16, टेक महिन्द्रा-12, एचसीएल टेक-8, कोडस्टोर-7, कोग्नीजेंट-जेनसी-7. डब्ल्यूएनएस-7, ग्लोबल लॉजिक हिटाची 6, डिलोइटी-5, ग्रीन पब्लिकेशन सर्विसेज-9 एवं इसके अलावा कई प्रतिष्ठित टेक कंपनियों में बड़े पैमाने पर प्लेसमेंट हासिल किया है। ग्राफिक एरा के भीमताल परिसर के बी०टेक, एमसीए, बीसीए, के छात्रों को इन आईटी कंपनियों में जॉब ऑफर मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल एचजीएस में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, विद्यार्थियों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

जहाँ एक ओर आईटी कंपनियों में छटनी की खबरें आम हो रही हैं, वहीं ग्राफिक एरा के स्नातक और पारास्नातक छात्र इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों में आकर्षक पैकेज के साथ नौकरी हासिल करने में सफल हो रहे हैं। यह न केवल छात्रों की तकनीकी दक्षता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि ग्राफिक एरा भीमताल परिसर में उन्हें उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

यह संस्थान केवल तकनीकी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को करियर स्किल्स की भी ट्रेनिंग दी जाती है, जो उन्हें बड़े कॉर्पोरेट्स में अपनी जगह बनाने में मदद करता है। ग्राफिक एरा वास्तव में कुमाऊँ क्षेत्र के छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है, क्योंकि यह बागेश्वर, रामनगर जैसे दूरस्थ गाँवो के छात्रों को वैश्विक आईटी कंपनियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page