बाजार के सभी व्यापारियों को किया गया सम्मानित
गरमपानी- प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल खैरना गरमपानी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को बड़े ही भव्य एवं उत्साहपूर्ण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में संगठन की एकजुटता का संदेश गया।
इस अवसर पर प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य दर्जा मंत्री नवीन वर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गोपनीयता एवं पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों एवं पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही बाजार के सभी व्यापारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और अधिक गरिमामय हो गया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन है और इसकी मजबूती व्यापारियों की एकता में निहित है। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठित होकर कार्य करने एवं व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जलाल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी व्यापारियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खैरना, गरमपानी, रातीघाट, छड़ा, चमड़िया क्षेत्र के व्यापारी एकजुट होकर क्षेत्र के विकास एवं व्यापारिक हितों के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस दौरान नवनिर्वाचित व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों से माह में एक दिन स्वेच्छा से बाजार बंद रखने का आह्वान किया, ताकि संगठन की शक्ति को और अधिक मजबूत किया जा सके तथा व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
वही इस दौरन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जलाल, जिला महामंत्री अंकित साह, हर्षवर्धन पाण्डेय, प्रवीण पटवाल, पंकज जोशी, भाष्कर तिवारी, अतुल अशोक भण्डारी, मण्डल अध्यक्ष नीरज विष्ट भगवान गौणी, रक्षित साह, प्रहलाद खत्री, मनोहर बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भुवन तिवारी, दिनेश पडलिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

