कैंची ईष्ट देव मन्दिर में भव्य कलश यात्रा मंगलवार को निकलेगी

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम स्थित ईष्ट देव मंदिर में परमपूज्य श्री 1008 नीब करौरी महाराज एवं इंद्र देव की कृपा से श्रीमद भागवत गीता कथा ज्ञान यज्ञ का मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुरुआत होगी। कथा वाचन एवं प्रवचन व्यास श्री उमा नंदन जोशी द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तों के बीच उत्साह बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार कथा का शुभारंभ 26 मई से होगा, जो 2 जून तक चलेगा। पहले दिन सुबह 8 बजे कैंची हनुमान मंदिर से इंद्र देवता मंदिर कैंची धाम तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद गणेश पूजा एवं पंचांग पूजन का कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रतिदिन प्रातः 8 बजे श्री गणेशादि पूजा, दोपहर 1 बजे कथा एवं प्रवचन, शाम 5 बजे आरती एवं प्रसाद वितरण तथा शाम 6 बजे से 8 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 2 जून को कथा समापन के अवसर पर कन्या पूजन, हवन यज्ञ, पूर्णाहुति, व्यास पूजन एवं महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने समस्त ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page