उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ का आईटीसी फॉर्च्यून हल्द्वानी में भव्य समापन

ख़बर शेयर करें

‘उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ का ITC फॉर्च्यून हल्द्वानी में भव्य समापन
आतिथ्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, रिटेल व व्यापार के क्षेत्र में उत्कृष्ट संस्थान हुए सम्मानित
हल्द्वानी (नैनीताल)।
हल्द्वानी के प्रतिष्ठित होटल फॉर्च्यून वॉकवे मॉल (ITC होटल्स) में उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स (UBEA) 2026 का भव्य और गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। प्रीत टेक द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए उन उद्यमियों और संस्थानों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने आतिथ्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, रिटेल और व्यापार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर राज्य का नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रीत टेक के निदेशक एवं मुख्य आयोजक श्री दिलप्रीत सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास में छोटे और बड़े उद्यमों की अहम भूमिका है और ऐसे आयोजनों से उद्यमियों को नई ऊर्जा और पहचान मिलती है।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित संस्थानों में वानप्रस्थ रिसॉर्ट्स, अल्मोड़ा (सीए डॉ. आलोक मिश्रा), वेलकम होटल बाय ITC होटल्स, जिम कॉर्बेट (मार्क निकोलस), इक ओंकार ग्लोबल एकेडमी, उधम सिंह नगर (सुखविंदर सिंह), काठीपुरा काठी रोल्स, उधम सिंह नगर (अरुण), द कबाना, उधम सिंह नगर (वत्सल अग्रवाल), क्यू हेल्थ डायग्नोस्टिक्स, देहरादून (डॉ. शशांक प्रतीक — स्वास्थ्य क्षेत्र में विशिष्ट योगदान), अशोका बेयरिंग एंटरप्राइजेज, उधम सिंह नगर (प्रियव्रत चितलांगिया), वीकेजे प्रोजेक्ट्स, देहरादून (एम.एस. राणा) एवं अपलिफ्ट फाइनेंशियल कंसल्टेंसी सर्विसेज, हरिद्वार (अरुण चौधरी) शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक हल्द्वानी श्री सुमित हृदयेश, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी, माननीय प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी भाजपा उत्तराखंड श्री कौस्तुभानंद, माननीय राज्य मंत्री श्री दिनेश आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा उत्तराखंड श्री समीर आर्य, उत्तराखंड उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री डी.सी.एस. रावत, महासचिव श्री सौरभ अधिकारी एवं माननीय गन्ना मंत्री उत्तराखंड सरकार श्री मंजीत सिंह राजू उपस्थित रहे।
अतिथियों ने सम्मानित उद्यमियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राज्य में नवाचार, रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page