टनकपुर में मंगलवार से होगा भव्य दशहरा महोत्सव, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के आगमन से बढ़ेगी मेले की शोभा

ख़बर शेयर करें

टनकपुर में कल से होगा भव्य दशहरा महोत्सव मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के आगमन से बढ़ेगी मेले की शोभा

नव युवक रामलीला कमेटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 16 दिनों तक चलने वाला भव्य महोत्सव का आगाज मंगलवार दस अक्टूबर को रामलीला गांधी मैदान में होगा। इसको लेकर कमेटी ने पूरी तैयारी कर ली है। महोत्सव का भव्य उद्घाटन पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा के द्वारा करवाया जायेगा
इसी क्रम में मंगलवार को नगर पालिका सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई वार्ता में रामलीला मेला संचालक विशाल अग्रवाल ने बताया की महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

15 अक्टूबर को वृन्दावन से आए कलाकारों द्वारा भव्य रामलीला मंचन शुरू किया जाएगा बताया की कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई हैं, वही मेला स्थल को नशामुक्त और पॉलिथीन मुक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे है जिसके चलते पॉलिथीन को मेल के दौरान पूरी तरह से प्रतिबंध किया जाएगा व मेला छेत्र में सीसी टीवी कैमरे लगाए जायेंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

जानकारी देते हुए बताया की महोत्सव में इस बार 22 तारीख से 25 तारीख के बीच में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य सहित कई गणमान्य का आगमन से रामलीला महोत्सव में शोभा बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में अराजकतत्वों ने पॉइजन डालकर मार डालीं दो हजार मछलियां

मेले में आकर्षक दुकानों, स्वादिष्ट व्यंजनों, हवाई झूलों के साथ ऊंट की सवारी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। महोत्सव के दौरान क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा।

वही 24 अक्टूबर को रावण, मेघनाद,कुंभकरण, के पुतलों का दहन किया जायेगा वार्ता के दौरान विशाल अग्रवाल, मयंक पंत,गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page