स्नातक की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर जान दी

ख़बर शेयर करें

स्नातक की छात्रा ने रविवार रात अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले छात्रा ने अपने एक करीबी दोस्त से व्हाट्स ऐप पर बातें की और फिर सुसाइड की बात कह दोस्त को अपने फोन का पासवर्ड भेज दिया। दोस्त ने 40 बार छात्रा को फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। दोस्त तुरंत छात्रा के घर पहुंचा और परिजनों के साथ उसके कमरे में गया तो वह फंदे पर लटकी मिली। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

काठगोदाम निवासी 24 वर्षीय दीया स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि शादी होने के बाद कुछ समय पहले उसका तलाक भी हो चुका था। रविवार रात वह अपने एक करीबी दोस्त से व्हाट्स ऐप पर बातें कर रही थी। इसी दौरान दीया ने दोस्त को टेंशन में होने की बात कह सुसाइड करने का मैसेज भेजा। साथ ही अपने फोन का पासवर्ड भी भेजकर खुद फंदे पर लटक गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

छात्रा के मैसेज पढ़ने के बाद युवक मित्र ने छात्रा से संपर्क करने का प्रयास किया। जब बात नहीं हो पाई तो आनन-फानन में वह छात्रा के घर पहुंचा और उसकी बहनों को मामले की जानकारी दी। सभी छात्रा के कमरे की ओर गए तो देखा कि दीया फंदे पर लटकी है। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। छात्रा को बेस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page