भवाली। बुधवार को हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कैची धाम में नीब करौरी महाराज बाबा के दर्शन किये। प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने मंदिर दर्शन कराकर को बाबा की महिमा एवं कैची धाम की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मन्दिर प्रबंधक प्रदीप साह ने राज्यपाल को बाबा नीब करोरी की फ़ोटो भेंट की। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि कैची धाम शान्ती का प्रतीक है। यहां आकर मन शांत हुआ है। बाबा के आशीर्वाद से दर्शन किये। उन्होंने देश अपनें प्रदेश की सुख शांति के लिए प्राथना की। बाबा की शिला के पास हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इस दौरान सुरेश चंद्र फुलारा, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, दिनेश शर्मा रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

