राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल) ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के बाद आज राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लोकभवन पहुंचे, जहां शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल) ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि धामी मंत्रिमंडल में पूर्व से पांच पद रिक्त चल रहे थे, जिन्हें अब भर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहा पर्यटक स्कूटी के साथ खाई में गिरा, हायर सेंटर रैफर

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पिछले कई दिनों से जिन नामों की चर्चा चल रही थी, उन पर आखिरकार मुहर लग गई। शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, खजान दास, राम सिंह कैड़ा और भरत चौधरी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध

कैबिनेट विस्तार के साथ ही सरकार ने आगामी समय में विकास कार्यों को और गति देने का संकेत दिया है। राजनीतिक दृष्टि से भी इस विस्तार को संतुलन साधने और विभिन्न क्षेत्रों व वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

नई जिम्मेदारियों के साथ मंत्रियों से जनता की अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं, वहीं सरकार ने प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देने की बात दोहराई है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page