सरकार ने लोक निर्माण विभाग के दो अधिशासी अभियंताओं को किया निलंबित

ख़बर शेयर करें

सरकार ने लोक निर्माण विभाग के दो अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने, सरकार के निर्देशों की अवहेलना और बैठकों में भाग न लेने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

सचिव लोनिवि पंकज पांडे ने गुरुवार को निलंबन आदेश जारी किए। विजय कुमार, अधिशासी अभियंता राजमार्ग खंड हल्द्वानी को भवाली क्षेत्र की सड़कों की स्थिति को सही न रख पाने के मामले में निलंबित किया गया। उन पर भवाली में सितंबर में हाईकोर्ट के तत्वावधान में उजाला भवाली के आयोजित कार्यक्रम के दौरान सड़कों की स्थिति सही न रखने का भी आरोप रहा। न ही शासन स्तर पर आयोजित बैठकों में शामिल हुए। ईई अस्थाई खंड ऋषिकेश धीरेंद्र कुमार को जोगीवाला लाडपुर रायपुर रोड सहस्त्रत्त्धारा क्रासिंग से होते हुए खैरी मानसिंह के पास सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page