सरकारी राशन विक्रेताओं का कोविड के समय से रुके हुए उनके लाभांश का भुगतान जल्द होगा

ख़बर शेयर करें

प्रदेश के सरकारी राशन विक्रेताओं का कोविड के समय से रुके हुए उनके लाभांश का भुगतान जल्द होने जा रहा है । सोमवार को सरकार ने लाभांश के वितरण के लिए 44 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि जारी कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा आत्मनिर्भर भारत योजनान्तर्गत आवंटित खाद्यान्न पर अन्तर्राज्यीय परिवहन, लदाई धराई तथा सस्ता गल्ला विक्रेताओं के अतिरिक्त लाभांश की धनराशि का भुगतान नहीं हो पाया था। इसके लिए प्रदेश के राशन विक्रेता कई बार यह मांग उठा चुके थे। आर्या ने बताया कि हाल ही में राशन विक्रेता प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उन्हें जल्द इस लाभांश के भुगतान का भरोसा दिलाया था।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने किए कैंची धाम के दर्शन

उन्होंने बताया कि भुगतान के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य आकस्मिकता निधि से 44,46,21,737 रुपये की स्वीकृति मिल गई है। अधिकारियों को जल्द ही बकाया लाभांश के भुगतान करने के निर्देश दे दिए हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page