सरकार अहंकार से चूर है, यशपाल आर्य

ख़बर शेयर करें

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जनसंवाद कार्यक्रम में ओखलकाण्डा , धारी , रामगढ़ में जनसमस्याओं को सुना

धारी ।

कांग्रेस का तीन दिवसीय जन संवाद कार्यक्रम ओखलकाण्डा , धारी , रामगढ़ में आयोजित किया गया ।

मंगलवार को विकास खण्ड रामगढ़ के गहना , ल्वैशाल व मौना में काग्रेस की जनसभा की गई ।

यहां गहना में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के पहुंचने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया ।

गहना में नेता प्रतिपक्ष
यशपाल आर्या ने जन सभा सम्बोधित करते हुये कहा जनता महंगाई, भ्रष्टाचार व कुशासन से परेशान है ।

आर्य ने कहा प्रदेश व देश की सरकार अहंकार में चूर है । गरीब वर्ग के तबके को दबाया जा रहा है । 50- 100 वर्षो से काबिज लोगों के घर तोडे़ जा रहे हैं।
समाज को बांटा जा रहा है देश को बांटने की कोशिश की जा रही है । इतिहास को बदला जा रहा है ।
विकास कार्यो को छोड़ कर धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है ।
भाजपा का कार्यकाल में बेरोजगारी बढी़ , महंगाई बढी़ , बिजली किमतों में वृद्धि , पानी के बिलों में बढो़तरी हुई है ।

यह भी पढ़ें 👉  भट्टों की पूजा के बाद कैंची धाम में शुरू हुआ मालपुए बनाना शुरू

एक लाख करोड़ का कर्ज प्रदेश सरकार पर है ।

वहीं कांग्रेस की नीतियों से जनमानस को अवगत कराया ।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने रामगढ़ , धारी व ओखलकाण्डा बीतों दिनों के अपने संघर्ष को याद किया । उन्होंने कहा वर्ष 2002 के विधान सभा चुनाव में घर – घर पहुंचे थे । इस पर
पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय स्व. नारायण दत्त तिवारी को याद किया ।

यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने जन सभा सम्बोधित करते हुये कहा गरीब को मारने वाले सत्ता में बैठे है । गरीबों के घर उजाडे़ जा रहे । भू माफिया , भ्रष्टाचार फलफूल रहा है । डबल इंजन सरकार फैल हो चुकी है ।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान राकेश कुमार ने किया । वहीं पूर्व प्रधान गहना सीमा आर्या ने अभिनंदन पत्र भेंट किये ।

यह भी पढ़ें 👉  परेशान मेडिकल स्टोर संचालक ने की खुदकुशी

इस मौके पर गहना इण्टर कालेज बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया । वहीं ग्रामीणों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये ।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा , जिला अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, पूर्व सांसद महेन्द्र पाल, महेश शर्मा , ब्लाक प्रमुख भीमताल हरीश बिष्ट, खष्टी बिष्ट, पीसी गोरखा , दीपक चनौतिया , हरीश पनेरु , पुष्कर सिंह नयाल, गणेश आर्या , राकेश चन्द्र, प्रकाश प्रेम पथिक आदि मौजूद रहे ।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page