भवाली में भी नोटिस के बाद खुद पीछे करने लगे सामान

ख़बर शेयर करें

भवाली। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भवाली में लोगों ने खुद सामान पीछे करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को रामगढ़ रोड़ में नोटिस देने के बाद लोगों ने खुद तीन फीट तो किसी ने झाप पीछे करना शुरू कर दिया है। बाजार व भीमताल रोड़, रानीखेत रोड़ सड़क लोग अपना सामान पीछे करने लगे हैं। प्रशासन 16 अगस्त से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने जा रहा है।
हाईकोर्ट ने प्रदेश भर में सड़क किनारे हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में नैनीताल जिले में प्रशासन ने हर मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे अतिक्रमण चिह्नित कर लिए हैं। अधिसाशी अभियंता मोहन चन्द्र तिवारी ने बताया कि लोगो को नोटिस देकर अतिक्रमण को खुद हटाने को कहा गया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page