अच्छी खबर::इन हटायें कर्मचारियों को दोबारा नियुक्ति मिलेगी,

ख़बर शेयर करें

उपनल के जरिए विभिन्न विभागों में आउटसोर्स आधार पर नियुक्त कर्मचारियों को बिना किसी गंभीर कारण के नहीं हटाया जाएगा। हालिया कुछ समय में जिन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, उनका दूसरे विभागों में समोयाजन किया जाएगा। दूसरे विभागों में समायेाजन की जिम्मेदारी सबंधित विभाग की ही होगी। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने इसके आदेश कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा!

चौधरी ने राज्य के सभी अधिकारियों, विभागाध्यक्षों को इस बाबत पत्र भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि उपनल कर्मचारियों को अकारण सेवा से न हटाने की व्यवस्था लागू है। जो कर्मचारी कदाचार, अनुशासनहीनता, अयोग्यता और अकार्यकुशलता आदि के दोषी नहीं हैं तो उन्हें पद उपलब्ध होने पर दूसरे विभाग में प्राथमिकता से समायोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, जांच से उपचार तक बढ़ाई गई निगरानी

हाल में सरकार को जानकारी मिली है कि कुछ विभागों ने उपनल कर्मियों को बिना किसी ठोस आधार के ही हटा दिया था।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page