अच्छी खबर::आज से कामर्शियल सिलेंडर मिलेंगे

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड सरकार ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के वितरण पर लगी रोक हटा दी है। एसओपी जारी कर आज से ही आपूर्ति नियमित करने के आदेश दिए गए हैं।

एसओपी के तहत अब होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक इकाइयों को उनकी दैनिक आवश्यकता का 20 प्रतिशत कोटा अनिवार्य रूप से आवंटित किया जाएगा। शासन ने यह व्यवस्था वर्तमान शीतकालीन यात्रा और आगामी चारधाम यात्रा के दौरान पर्यटन व्यवसाय को संभावित आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए की है। खाद्य सचिव आनंद स्वरूप ने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद विभिन्न व्यवसायों के लिए प्राथमिकता क्षेत्र तय किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत आपूर्ति की जिम्मेदारी तीनों प्रमुख तेल कंपनियों आईओसी, बीपीसी, और एचपीसी को उनकी बाजार हिस्सेदारी के अनुरूप सौंपी गई है। सभी तेल कंपनियों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने और संबंधित जिलाधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को पहले से ही छूट मिली हुई थी

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page