अच्छी ख़बर::59.25 लाख से संवरेगा भवाली का चिल्ड्रन पार्क,आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

ख़बर शेयर करें
  • आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

भवाली। नगर पालिका परिषद भवाली ने शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया है। नगर के चिल्ड्रन पार्क को अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त रजत जयंती पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए तैयार की गई 59.25 लाख रुपये की डीपीआर के सापेक्ष प्रथम किस्त प्राप्त हो चुकी है। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि धनराशि उपलब्ध होते ही पार्क के विकास कार्य जल्द शुरू कर दिए जाएंगे। परियोजना के तहत पार्क का व्यापक सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें बच्चों के लिए आधुनिक खेल उपकरण, आकर्षक लैंडस्केपिंग, पाथवे निर्माण, बैठने की बेहतर व्यवस्था, हरित क्षेत्र का विकास सहित अन्य नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि रजत जयंती पार्क के बनने से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी एक बेहतर मनोरंजन और विश्राम स्थल उपलब्ध होगा। पार्क के विकसित होने से बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को सुविधाएं मिलने के साथ भवाली की पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर के सौंदर्यीकरण और जन सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर पालिका लगातार प्रयासरत है। आने वाले समय में शहर में अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page