उत्तराखंड गढ़वाल मंडल के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड गढ़वाल मंडल के युवाओं

के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर है। अग्निवीर भर्ती रैली अगले साल 15 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह भर्ती लैंसडौन भर्ती कार्यालय (एआरओ) के अधीन आयोजित होगी। इसके लिए जीबीएस कैंप, कोटद्वार को भर्ती स्थल के रूप में तय किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर में 25 अक्टूबर से अखंड रामायण पाठ, 26 को हवन और भंडारा

रक्षा विभाग देहरादून के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पहले ही प्राप्त किए जा चुके हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर अपने लॉगिन अकाउंट से Join Indian Army (JIA) वेबसाइट पर जाकर अपडेट देखते रहें। एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवारों को उन्हें डाउनलोड करने का निर्देश दिया गया है।
ये डॉक्यूमेंट जरूरी

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का किया स्वागत

भर्ती रैली के दौरान प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र, आधार कार्ड की तीन फोटोकॉपी और सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। साथ ही उम्मीदवारों को समय पर रैली स्थल पर रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है। भर्ती के दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिए एआरओ लैंसडौन से संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7456874057 जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

सेना भर्ती कार्यालय ने युवाओं से अपील की है कि वे फर्जीवाड़े और दलालों से सावधान रहें। सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी और पूरी तरह ऑनलाइन हैं। युवाओं को फिटनेस और शारीरिक तैयारी पर ध्यान देने के साथ-साथ सभी जरूरी दस्तावेज समय से तैयार रखने की सलाह दी गई है।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page