भीमताल। अलचौना ,चाँफी ग्लोबल एकेडमी स्कूल की कक्षा-8 की बालिका कविता तिवारी का राज्य स्तरीय कबड्डी के लिये चयन हो गया है, दिनाँक 11-12-2023(सोमवार) को गौलापार इंटरनेशनल स्टेडियम में भीमताल ब्लॉक की टीम से खेलते हुए कविता ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और भीमताल ब्लॉक की टीम द्वितीय स्थान पर रही, कविता के प्रदर्शन को देखते हुए उसका चयन राज्य स्तरीय कबड्डी में हुआ है, जिसके लिए कविता को अब हरिद्वार जाना है, विद्यालय प्रबंधक श्री लोकेश तिवारी व प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार ने कविता व उसके परिवार को बधाई दी, कविता के चयन से ग्लोबल एकेडेमी व उसके परिवार में खुशी का माहौल है,
कविता के इस प्रदर्शन का श्रेय विद्यालय के अध्यापक श्री योगेन्द्र कुमार को जाता है जिन्होंने कम समय अंतराल में छुट्टी के दिन भी विद्यार्थियों को विद्यालय बुलाकर प्रैक्टिस करवाई।ग्लोबल के विद्यार्थियों ने पहली बार खेल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और कई पुरस्कार जीते।
ग्लोबल एकेडेमी का निरंतर प्रयास है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो जिस से विद्यार्थी हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

