दिनाँक 08 नवंबर 2023 (बुधवार) को ग्लोबल एकेडेमी अलचौना,चाँफी के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य,व शिक्षक विद्यालय के विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण के लिये नैनीताल चिड़ियाघर लेकर गये, जहाँ विद्यार्थियों ने कई प्रकार के जानवर देखें और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की, इस प्रकार जानवरों को सामने देखकर विद्यार्थी बहुत खुश हुए, साथ ही चिड़ियाघर के सिनेमा में विद्यार्थियों ने 3-डी फ़िल्म का भी आनंद लिया,
चिड़ियाघर के रेंजर श्री प्रमोद तिवारी जी व रिटायर्ड वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री रंजीत सिंह बिष्ट जी ने बच्चों को चिड़ियाघर में प्रवेश व गाइड में सहायता की,
ग्लोबल एकेडेमी विद्यालय का हर संभव प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण में जाने का मौका मिले और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।
इस दौरान प्रबंधक श्री लोकेश तिवारी, प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार, सुनीता तिवारी, योगेंद्र कुमार, राजू फुलारा, कल्पना करायत, काजल, नेहा, पूनम, तनुजा आदि शिक्षक भ्रमण में मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

