सड़क में बेहोश हुई युवती अस्पताल पहुँचने से पहले हुई मौत

ख़बर शेयर करें
लालकुआं में गस खा गिरी युवती, मौत

परिजनों का जबरन कार्य करवाने का आरोप

लालकुआं। परिजनों ने कंपनी पर आरोप लगाते हुए लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी है। पिता मनोहर लाल ने कहा कि कंपनी प्रबंधन ने बताया कि रिमझिम बेहोश हो गई थी, हम उसे बेस अस्पताल ले जा रहे हैं। जब हम बेस अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि पुत्री की मृत्यु हो गई है। आरोप लगाया कि पुत्री का प्राथमिक उपचार नजदीकी अस्पताल के बजाय बेस अस्पताल में किया गया।

आंदोनल में सक्रिय थी युवती

मृतक युवती के पिता ने आरोप लगाया कि समय पर इलाज न मिल पाने के कारण उसकी मौत हुई। आशंका जताई कि पुत्री की तबीयत सुबह से ही खराब हो गई थी और उसे जबरन कार्य करवाया गया। बेटी बीते दिनों हुए आंदोनल में सक्रिय थी उन्होंने बेटी के साथ दुर्भावनावश घटना की आशंका जताई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल बृजमोहन राणा ने बताया कि जांच की जा रही है।

। मोटाहल्दू स्थित एक निजी कंपनी में ड्यूटी पूरी कर लौट रही युवती अचानक गस खाकर सड़क पर गिर गई। कंपनी के स्टाफ ने उसे बेस अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है वहीं फैक्ट्री के कर्मचारियों में भी शोक व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, मोटाहल्दू के मदरसन कंपनी में कार्यरत 21 वर्षीय युवती रिमझिम पुत्री मनोहर लाल निवासी ईसाई नगर नंबर वन लामाचौड़ शनिवार की दोपहर को दो बजे अपनी ए शिफ्ट की ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही थी। युवती कंपनी में कार्ड पंच करने के बाद मुख्य द्वार से बाहर निकल कर बस में बैठने को अन्य साथी कर्मचारियों के साथ जा रही थी कि अचानक गस खाकर बीच सड़क में गिर पड़ी। साथी महिला श्रमिकों ने उसे उठाया और कंपनी की गाड़ी से तुरंत बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई युवती की मौत से कंपनी प्रबंधन और अन्य कर्मचारी हतप्रभ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है। हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज शंकर नयाल ने बताया पुलिस हर पहलू को देख रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। कंपनी के एचआर हेड सुभाष तिवारी का कहना है कि मृतका इसी वर्ष फरवरी माह में ही कंपनी में लगी थी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page