कूड़ा वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत

ख़बर शेयर करें

पुछड़ी में बुधवार को कूड़ा वाहन की चपेट में आने से एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने शव को घर के बाहर चारपाई पर रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से महिलाओं की झड़प भी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूँगी में 18जूलाई को लगेगा जनकल्याणकारी शिविर

जानकारी के अनुसार बिहारी टप्पर नई बस्ती पुछड़ी निवासी पांच वर्षीय आलिया पुत्री कमल हसन बुधवार को ट्रंचिंग ग्राउंड के पास बने घर के पास दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालकर लौट रहे वाहन की चपेट में आने से आलिया के सिर पर चोट लग गई। ज्यादा खून बहने पर उसकी मौके पर मौत हो गई। शोर होने पर मामा आरिफ परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। उसने बताया कि उनकी बहन की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। वाहन का पता लगाया जा रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page