घोड़ाखाल गोल्ज्यू मन्दिर में भव्य भंडारे का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। घोड़ाखाल गोल्ज्यू मन्दिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माघ मास के भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी कुँवर नंदन जोशी, गौरव जोशी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर गोल्ज्यू का दुग्धाभिषेक किया। महिलाओ ने सुंदर कांड भजन गाए। मंदिर में हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण करने पहुँचे। पुजारी कुँवर नंदन जोशी ने कहा कि हर वर्ष गोल्ज्यू को भोग लगाया जाता है। साथ ही माघ मास होने से खिचड़ी का भोग भी लगाया गया। कहा 1 हजार से अधिक भक्त दर्शनों को पहुँचे। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page