ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्वीज प्रतियोगिता में जीबी पंत भवाली उपविजेता

ख़बर शेयर करें

भवाली। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहरागांव ब्लॉक स्तरीय विज्ञान वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक के सभी विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के संयोजन प्रवक्ता प्रदीप जोशी रहे। सभी विद्यालयों में जीबी पंत इंटर कालेज भवाली के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के अध्यापक केसी लोहनी ने बताया कि विद्यालय के छात्र रोशन कुमार, वैभव फर्त्याल, मृदुल पांडे उपविजेता टीम के सदस्य रहे। जिन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिल सकता है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  फौजी वर्दी, फर्जी आर्मी आईडी और AI से मॉर्फ्ड फोटो, इंस्टाग्राम पर खुद को बताया पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page