गौशाला में जली गायें, दो की मौत

ख़बर शेयर करें

लालकुआं। बीती अर्धरात्रि को आए अंधड़ के दौरान बिंदुखत्ता के पटेल नगर निवासी की गौशाला में आग लग जाने के चलते दो गायों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गई, उक्त अग्निकांड में कृषक का भारी नुकसान हुआ है।
पटेलनगर बिंदुखत्ता निवासी केसर राम की गौशाला में घटा रात्रि लगभग 1 बजे उसे समय आग लग गई जब अचानक आंधी आने लगी इसी दौरान केसर राम की गौशाला ने भी आग पकड़ ली, और देखते ही देखते
आग से गौशाला मे रखे बर्तन,अनाज और भूसा सहित सभी भारी मात्रा में समान जल कर राख हो गया। तथा गौशाला में बड़ी तीन गायों में से दो गाय मौके पर ही जलकर मर गई, जबकि तीसरी बुरी तरह झुलस गई जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है, सूचना के बाद दोपहर को मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, तहसीलदार लालकुआं मनीषा बिष्ट और उप राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव दलबल के साथ पहुंचे तथा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का उन्होंने आश्वासन दिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page